You Like Post Please Comment Or +Google and Say Our Advice And Share To Others Person

नोबेल शांति पुरस्कार के रोचक तथ्य

Nobel Peace Prize Facts
साल 1901 से आजतक 113 साल के इतिहास में शांति के क्षेत्र में 95 नोबेल पुरस्कार दिए गए हैं। नोबेल शांति पुरस्कार के बारे में कुछ रोचक तथ्य इस प्रकार हैं-

 125 संस्थाओं/लोगों को यह पुरस्कार दिया गया है, जिनमें 100 व्यक्ति और 25 संस्थाएं हैं।
 पन्द्रह महिलाओ को शांति के क्षेत्र मे नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया है।
 शांति का नोबेल पाने वाले व्यक्तियो की औसत आयु 62 साल है।
 एकमात्र मौका ऐसा रहा है जब पुरस्कार विजेता ने इसे स्वीकार करने से मना कर दिया हो। वियतनाम के राजनेता ली डुक थो को 1973 में अमेरिका के तत्कालीन विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर के साथ शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया था। लेकिन थो ने पुरस्कार लेने से मना कर दिया।
 जर्मनी के पत्रकार और शांतिवादी कार्यकर्ता कार्ल वान ओसिंज्की, वर्मा की नेता आंग सान सू की और चीन के मानवतावादी कार्यकर्ता ली शिआओबो तीन ऐसे व्यक्ति हैं जो यह पुरस्कार मिलने के समय जेल में बंद थे।
 1914 से 1916, 1918, 1923, 1924, 1928, 1932, 1939 से 1943, 1948, 1955, 1956, 1966, 1967 और 1972 में नोबेल का शांति पुरस्कार किसी को नहीं दिया गया।
 64 मौकों पर यह पुरस्कार एक व्यक्ति/संस्था को, 28 मौकों पर दो व्यक्तियों/संस्थाओं को संयुक्त रूप से और दो मौकों पर संयुक्त रूप से तीन व्यक्तियों को यह पुरस्कार दिया गया है।
 सबसे कम 32 साल की उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार 2011 में टावाकोई को दिया गया।
 सिर्फ एक बार ही यह मरणोपरांत नोबेल शांति पुरस्कार 1961 में डाइग हमिआरयूएल्ड को दिया गया है। साल 1974 से नोबेल फाउंडेशन ने मरणोपरांत पुरस्कार देने पर प्रतिबंध लगा दिया।

No comments:

Post a Comment

Free Hosting
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...